रायपुर ब्रेकिंग: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

रायपुर ब्रेकिंग: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

November 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि अचानक विमान खराब हो जाने के कारण वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए।

मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है।

विकास उपाध्याय का आरोप –

  • नितिन नबीन आज जनजातीय गौरव दिवस मनाने आने वाले थे।
  • कहा जा रहा है कि अचानक उनका विमान खराब हो गया, इसलिए वो नहीं आए।
  • लेकिन सच्चाई ये है कि आदिवासियों में आक्रोश है।
  • आदिवासी दिवस न मनाकर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है, इससे आदिवासी समाज में आक्रोश है।
  • बड़ी नाराजगी कार्यक्रम में निकलकर आएगी, जो पूरे देश में एक वातावरण बनाएगी।
  • इसलिए अचानक से उनका हवाई जहाज खराब हो जाता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी समाज की भावनाओं को समझने में नाकाम रही है। आदिवासी दिवस की जगह जनजातीय गौरव दिवस मनाने से समाज में नाराजगी है, और इसी नाराजगी से बचने के लिए कार्यक्रम से दूरी बनाई गई।

फिलहाल भाजपा की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।