CAIT का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी, मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों से किया संवाद

CAIT का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी, मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों से किया संवाद

October 17, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “व्यापारी संवाद” अभियान के तहत रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने व्यापार में आ रही समस्याओं, व्यावहारिक चुनौतियों और संचालन से जुड़े विषयों को CAIT टीम के सामने रखा और समाधान में सहयोग की अपेक्षा जताई।

CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना और समाधान के लिए ठोस प्रयास करना है। व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ने CAIT की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन स्वयं व्यापारियों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है, इससे आपसी विश्वास और समन्वय मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह अभियान व्यापारियों और संगठन के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने की महत्वपूर्ण पहल है।

CAIT ने आश्वस्त किया कि उठाए गए विषयों को संबंधित मंचों पर प्रस्तुत कर समाधान के प्रयास किए जाएंगे। आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य बाजारों और व्यापारिक संगठनों के साथ भी इसी तरह संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान विक्रम सिंहदेव, सुरिन्दर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, शंकर बजाज, अनिल दुग्गड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।