नया रायपुर के तूता में पटवारियों का धरना, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

नया रायपुर के तूता में पटवारियों का धरना, 4 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

October 14, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर रायपुर जिला शाखा के पटवारी नया रायपुर स्थित तूता में धरने पर बैठ गए हैं। पटवारियों ने 13 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

पटवारियों की 4 प्रमुख मांगे –

  1. PV App में कार्य का बहिष्कार
  2. दमनकारी निलंबन और स्थानांतरण की कार्रवाई निःशर्त वापस ली जाए
  3. वेतन विसंगति दूर की जाए
  4. राजस्व निरीक्षक पद पर विभागीय पदोन्नति की जाए

धरना स्थल पर पटवारियों ने “पटवारी एकता जिंदाबाद” और “आओ मिलकर अपना हक मांगें” के नारे लगाए। संघ का कहना है कि अनावश्यक और आधारहीन कार्य थोपा जा रहा है और पटवारियों पर दमन बंद किया जाए।

हड़ताल के चलते जिले में राजस्व से जुड़े काम-काज प्रभावित होने लगे हैं।