UPI पर MDR शुल्क स्थगित करने के फैसले का कैट ने किया स्वागत

UPI पर MDR शुल्क स्थगित करने के फैसले का कैट ने किया स्वागत

October 14, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। UPI लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को स्थगित करने के सरकार के फैसले का कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने स्वागत किया है।

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन जितेंद्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन सहित पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

अमर पारवानी ने कहा कि त्योहारी और विवाह सीजन में यह निर्णय समयानुकूल है। इस दौरान लाखों व्यापारी और MSME कारोबार की बड़ी उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अतिरिक्त लेनदेन शुल्क से छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ पड़ता और डिजिटल भुगतान की गति भी प्रभावित होती।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर 2026 को कैट के 20 प्रमुख व्यापारिक नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में वित्त मंत्री से मुलाकात कर 2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर प्रस्तावित 0.40 प्रतिशत MDR के प्रभावों से अवगत कराया था।

पारवानी ने कहा कि कैट डिजिटल भुगतान का समर्थन करता है, लेकिन यह व्यवस्था छोटे कारोबारियों के लिए किफायती और टिकाऊ बनी रहनी चाहिए।