शिक्षक दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026 0 By Central News Service

शिक्षक दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया शिक्षकों का सम्मान

रायपुर, 5 सितंबर 2026
श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन और भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। पूरा परिसर हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई, डॉ. पद्मा शर्मा, डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. रेणुका बक्षी सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। एनएसएस स्वयंसेवकों ने अपने गुरुजनों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. संगीता घई ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, दर्शन एवं शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे समारोह और भी यादगार बन गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तिजेश्वरी साहू द्वारा किया गया। अंत में सभी शिक्षकों ने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना की।