ब्रेकिंग/ शुगर सत्याग्रह – भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला

ब्रेकिंग/ शुगर सत्याग्रह – भाजपा पर कांग्रेस का बड़ा हमला

September 4, 2026 0 By Central News Service

रायपुर – भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शक्कर की बढ़ती कीमतों और आम जनता पर पड़ रही महंगाई की मार के विरोध में कांग्रेस ने “शुगर सत्याग्रह” का ऐलान किया है।
इस सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
विकास उपाध्याय का बयान –
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और जनविरोधी फैसलों से आम जनता लगातार परेशान है। महंगाई चरम पर है, रसोई का बजट बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार जनता के सवालों से भाग रही है।
उन्होंने कहा – भाजपा सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा। जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस हर मोर्चे पर मजबूती से खड़ी है। जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का हम सत्याग्रह से जवाब देंगे।
कांग्रेस की परंपरा है सत्याग्रह –
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह का रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की आवाज़ बुलंद की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी विकास उपाध्याय शक्कर की बढ़ती कीमतों पर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर छोटी डिब्बियों में बीजेपी नेताओं को चीनी भेजकर विरोध जता चुके हैं।