भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न..
August 27, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
“संगठन सुदृढ़ीकरण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह”
महासमुन्द 27 अगस्त 2026// भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला महासमुन्द की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रथम बार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी का स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ जगह-जगह में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया, प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक उत्साह, ऊर्जा एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, बूथ एवं मंडल स्तर की गतिविधियों को गति देने, पिछड़ा वर्ग समाज के बीच प्रभावी जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया।
सभा को प्रमुख नेताओं ने किया संबोधित
कार्यसमिति की बैठक एवं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा, रीति-नीति एवं अनुशासन को आत्मसात करते हुए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। निरंतर जनसंपर्क, सेवा और संवाद के माध्यम से संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी एवं परिणामदायी बनाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सक्रिय योगदान आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, अनुशासन एवं सक्रियता के साथ संगठन के विस्तार में जुटने का आह्वान किया।
वहीं संभाग प्रभारी नरोत्तम साहू, जिला प्रभारी देवदत्त साहू एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, पिछड़ा वर्ग समाज की सक्रिय भागीदारी तथा जनसेवा को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश चन्द्राकर एवं वरिष्ठ नेता मोती साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती स्मिता चन्द्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चन्द्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, छुईपाली मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा एवं छुईपाली मंडल महामंत्री धनीराम पटेल सहित मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धताएं का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की सफलता में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल जिला सोशल मिडिया प्रभारी योगेश कुमार कश्यप सहित मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने आपसी समन्वय, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय नायक ने किया तथा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कन्हैया नायक ने आभार व्यक्त किया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महासमुन्द की प्रथम जिला कार्यसमिति की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रही। बैठक ने कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ संगठन एवं समाज की सेवा में जुटने का संदेश दिया। यह कार्यसमिति आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




