शांति और भाईचारे के पैगाम के साथ कल निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी
August 25, 2026रायपुर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर द्वारा कल 26 अगस्त 2026, मंगलवार को सुबह 6 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।
कमेटी के मीडिया प्रभारी अब्दुल नादिर खान ने बताया कि जुलूस महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से शुरू होकर सीरत मैदान, बैजनाथपारा में समाप्त होगा।
जुलूस का निर्धारित मार्ग –
महबूबिया चौक → मालवीय रोड → जयस्तंभ चौक → शारदा चौक → तात्यापारा चौक → सत्ती बाजार → सदर बाजार रोड → कोतवाली चौक → बैजनाथपारा होते हुए सीरत मैदान।
प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस को सुबह 9 बजे तक पूर्ण करना है।
कमेटी ने कहा – “जुलूस हमारी आस्था का प्रतीक है, और अनुशासन हमारी पहचान।” जुलूस-ए-मोहम्मदी का उद्देश्य मुहब्बत, अमन, भाईचारे और पैगाम-ए-इंसानियत को मजबूत करना है।
नागरिकों से अपील –
- जुलूस में शामिल लोग निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
- यातायात बाधित न करें और एम्बुलेंस व आपातकालीन सेवाओं के लिए रास्ता खुला रखें।
- आम नागरिक सुबह 6 से 9 बजे के बीच उक्त मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
कमेटी ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाए रखने की अपील की है।
नारा – जश्न भी हमारा, जिम्मेदारी भी हमारी।

