ग्रीन वैली स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन… बच्चों के साथ नपा अध्यक्ष निखिल कांत ने वृक्षारोपण किया…

ग्रीन वैली स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन… बच्चों के साथ नपा अध्यक्ष निखिल कांत ने वृक्षारोपण किया…

August 24, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 24 अगस्त 2026// ग्रीन वैली स्कूल में सावन के अवसर पर ग्रीन डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया ।इस मौके पर स्कूल के पीजी से लेकर कक्षा आठवीं तक के बच्चों ने हरे रंग की महत्वता को बताया और हरे फल सब्जी पेड़ पौधे अमरुद नाशपति अंगूर आदि की वेशभूषा धारण करके कार्यक्रम की प्रस्तुति में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना कलाकर प्रदर्शन किया एवं बच्चों ने सब्जी फलो और पर्यावरण के महत्वता को कविता और भाषण के माध्यम से इनके लाभ के बारे में बताया।

उक्त कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ने किया बालक बालिका के साथ विद्यालय में वृक्षारोपण, किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।स्कूल की प्रभारी रेखा कोचर और प्राचार्य सरिता सिन्हा ने हरे रंग की महत्त्वा के बारे में बताते हुए बताया, कि हरे रंग पवित्रता अच्छाई प्रतिनिधित्व करता है। बच्चों को पर्यावरण पेड पौधे की सुरक्षा करने के साथ-साथ फल और हरी सब्जी रोज खाने से हमारे स्वास्थ्य को होने वाले फायदे के बारे में बच्चो को बताया और उन्हें रोज़ पौष्टिक आहार खाने का सलाह दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षिकाओं में अंजू कुमारी, सविता साहू, खुशबू चंद्राकर, तारनी देवांगन , आरती पटेल, बरखा चंद्राकर, लीना ठाकुर, सोनिया कन्नौजे ,प्राची चंद्राकर, पूजा चंद्राकर, संजीवनी त्रिवेदी, लक्ष्मी चंद्राकर, लेनेश्वरी धीवर ,डॉलीका चंद्राकर दिव्या दांडेचा ,प्रीति सिंह के द्वारा किया गया