उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए…

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव महारुद्राभिषेक में शामिल हुए…

August 22, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद, 22 अगस्त 2026/ पावन श्रावण मास के अवसर पर विशाल मेगा मार्ट परिसर, महासमुंद में एक माह तक आयोजित महारुद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कार्यक्रम में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर हवन-पूजन किया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश में निरंतर विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित परिवारजन, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।