“एक पेड़ मां के नाम 3.0” के तहत वृहद वृक्षारोपण, स्काउट-गाइड ने बढ़ाई जनभागीदारी

“एक पेड़ मां के नाम 3.0” के तहत वृहद वृक्षारोपण, स्काउट-गाइड ने बढ़ाई जनभागीदारी

August 20, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 20 अगस्त 2026 : भारत स्काउट एवं गाइड राज्य एवं जिला संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गोगांव में वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ मां के नाम 3.0” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू थे। अध्यक्षता भारत स्काउट-गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने की।

नेताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्य अतिथि विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्काउट-गाइड बच्चों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यापक वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सकेगा।

गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सचिव बृजेश बाजपेई, जिला अध्यक्ष जी स्वामी, जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती, जिला आयुक्त एम.जी. सतीश, जिला शिक्षा अधिकारी, जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे पार्षद वार्ड 3, अंशुल शर्मा, जोन आयुक्त मनोज जोशी, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, एमआईसी सदस्य राजेश देवांगन, पार्षद अंबिका साहू वार्ड 5, प्रमिला साहू वार्ड 17, सोहन साहू वार्ड 18, भगत हरबंस पार्षद वार्ड 2, श्रीनिवास राव एल्डरमैन, विक्रम ठाकुर एल्डरमैन उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उत्तरा ध्रुव, शाला विकास समिति अध्यक्ष डॉ. पूरन लाल साहू, नेतृत्वकर्ता मृत्युंजय शुक्ला, उदय मुकादम सहित स्काउटर-गाइडर जी.एस. धीवर, निशा सिंह, प्रियंका, मनीषा वाइकर, मंजू श्रीवास, नमन साहू भी शामिल हुए।

बच्चों ने भी बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों और बच्चों के साथ विभिन्न स्कूलों से आए प्रभारी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम का संचालन मीना भारद्वाज ने किया। आभार व्यक्त डॉ. मनमोहन मनहरे, पार्षद वार्ड क्रमांक 3 ने किया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के वृहद वृक्षारोपण से समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जन भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी।