महासमुंद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी
August 12, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजित प्रदर्शनी में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और सेनानियों के योगदान से परिचित कराना तथा उनके प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है।
प्रदर्शनी का आयोजन 15 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे से लोहिया चौक, महासमुंद में किया जाएगा। आयोजन का संयोजन शेष नारायण नामदेव, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, जिला महासमुंद (छ.ग.) द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों से प्रदर्शनी में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन एवं उनके बलिदान को जानने और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करने की अपील की है।
“जिनके संघर्षों और त्याग से मिली आजादी, आइए नमन करें उन अमर सेनानियों को।” 🇮🇳




