सशिमं में एक दिवसीय विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

सशिमं में एक दिवसीय विज्ञान मेला का हुआ आयोजन

August 6, 2026 0 By Central News Service

 महासमुंद 06 अगस्त 2026// स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में रसायन शास्त्र के ज्ञाता एवं महान वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती पर एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया ।

     कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री देवराज वर्मा द्वारा मां सरस्वती ओम एवं भारत माता एवं आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण,  तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । 
           विज्ञान मेले के अवसर पर विज्ञान से  संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विज्ञान प्रदर्श ( मॉडल ) , विज्ञान प्रश्न मंच , विज्ञान पत्र वाचन , विज्ञान प्रयोग , विज्ञान चार्ट एवं चित्रकला , भाषण , रंगोली , वस्तु पहचानो प्रतियोगिता , निबंध की प्रतियोगिता हुई । प्रत्येक प्रतियोगिता चार वर्षों में आयोजित हुआ, शिशु वर्ग , बाल वर्ग , किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग l जिसमें 42 छात्रों एवं 71 छात्राओं कुल 113 छात्र - छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
    प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले  सभी छात्र - छात्राओं को  पुरस्कृत किया जायेगा । उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं आगामी आयोजित होने वाले विभागीय विज्ञान मेला में हिस्सा लेंगे 

   इस आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा,  विद्यालय के विज्ञान प्रभारी आचार्य खोजेंद्र कुमार साहू, विज्ञान सहायक लोकेश कुमार सेन,सुश्री रितु साहू, सुश्री श्वेता साहू, वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मनोज साहू, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, सुश्री सरोजनी साव, वरिष्ठ आचार्य शिव कुमार कन्नौजे,बलराम सेन, अश्वनी साहू, किरण साहू, हेमंत साहू, अजय कुमार तांडी, तुलसीराम पटेल,  कुंजलाल पटेल ,ललित कुमार सिन्हा, अजीत राम साहू, पवन निर्मलकर, आचार्या श्रीमती तारणी गोस्वामी, श्रीमती किरण सोनी,  श्रीमती गुरवारी सोनी, श्रीमती निशा गोस्वामी, सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर, सुश्री साक्षी घोड़ीचोरी, श्रीमती उत्तरा सिन्हा, सुश्री नारायणी साहू, सुश्री डॉली साहू एवं विद्यालय के समस्त दीदी /आचार्यो का सहयोग सराहनीय रहा।