रायपुर में ‘नई शिक्षा नीति’ विषय पर विचार प्रतियोगिता आयोजितएनएसएस विभाग और स्टेट डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर का संयुक्त आयोजन, छात्राओं ने रखे विकसित भारत पर विचार

रायपुर में ‘नई शिक्षा नीति’ विषय पर विचार प्रतियोगिता आयोजितएनएसएस विभाग और स्टेट डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर का संयुक्त आयोजन, छात्राओं ने रखे विकसित भारत पर विचार

August 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 6 अगस्त 2026 : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय, रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग और स्टेट डेवलपमेंट एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में ‘नया भारत उत्सव’ के अंतर्गत लिखित विचार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का विषय “नई शिक्षा नीति का विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान” रखा गया था। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तिजेश्वरी साहू ने किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने निर्धारित समय में अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत किए।

आयोजकों का उद्देश्य छात्राओं में नई शिक्षा नीति के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सकारात्मक सोच तथा सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिकाएँ डॉ. पदमा शर्मा और रिया ताम्रकार शामिल थीं। उन्होंने विषय की स्पष्टता, मौलिकता और भाषा शैली के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

  • प्रथम स्थान: पूजा जायसवाल, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर
  • द्वितीय स्थान: जानवी पटेल, बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर
  • तृतीय स्थान: मुस्कान मरावी, बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर

विजेता छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति और प्रभावी अभिव्यक्ति के लिए बधाई दी गई।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। सभी की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।