रायपुर जल संकट पर सियासत: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने महापौर को घेरा, बोले- ‘मौलिक अधिकार का क्या होगा?

रायपुर जल संकट पर सियासत: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने महापौर को घेरा, बोले- ‘मौलिक अधिकार का क्या होगा?

May 27, 2026 0 By Central News Service

रायपुर
शहर में पानी की समस्या पर महापौर के बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने महापौर पर पलटवार करते हुए उनके बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया है।

आकाश तिवारी ने कहा कि महापौर का इस तरह का जवाब सही नहीं है। एक जिम्मेदार महापौर को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं देना महापौर की नैतिक जिम्मेदारी है। अगर वे इस मामले में असफल हैं तो बाकी विकास कार्यों की बात छोड़ ही देनी चाहिए।

तिवारी ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग अच्छी बात है और लोगों को इसे करना भी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि आम आदमी के मौलिक अधिकार का क्या होगा? उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जनता को ही जल समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। महापौर अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत की आपूर्ति से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। जनता को दोष देकर प्रशासन अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकता।