भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह

भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह

April 19, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/भगवान राजराजेश्वर श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय ब्राम्हण सेना के प्रेदश अध्यक्ष अमित शर्मा एवं सभी पदाधिकारयििों ने बैठक करके परशुराम जन्मोत्सव को पूरे सप्ताह भर मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में परशुराम जयंती जन्मोत्सव के दिन कोटा स्थित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा में सुबह 9 बजे प्रदेश अध्यक्ष अमित शर्मा द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा। इसके बाद पंडरी स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम जी के तैल चित्र में माल्यार्पण किया जायेगा एवं महाआरती की जाएगी। उसके उपरांत प्रसाद के साथ पक्षियों के पानी रखने हेतु सकोरा का वितरण किया जायेगा, साथ ही पीलिया की रोक थाम हेतु क्लोरीन की गोली बांटी जाएगी। एवं चौक में शीतल पेय जल का वितरण किया जायेगा। यह जानकारी अखिल भारतीय ब्राम्हण सेना के प्रेदश सचिव नीरज त्रिपाठी ने दी। उक्त कार्यक्रम में सभी विप्रजनों को शामिल होने की अपील की है।