ईट भट्ठे में शराब पीने के नाम से विवाद …एक ने दुसरे कि कर दी हत्या… मृतक और आरोपी दोनों महासमुंद कोमाखान क्षेत्र के एक हि गांव के निवासी…

ईट भट्ठे में शराब पीने के नाम से विवाद …एक ने दुसरे कि कर दी हत्या… मृतक और आरोपी दोनों महासमुंद कोमाखान क्षेत्र के एक हि गांव के निवासी…

April 10, 2026 0 By Central News Service

रायपुर 10 अप्रैल 2026/ ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत घटना खारुन नदी के किनारे ग्राम कुम्हारी ग्रामीण क्षेत्र की है मृतक घनश्याम एवं आरोपी दोनों एक ही गांव पालसीपानी कोमा खान के है। जो कि ईंट भट्टे कुम्हारी में काम करते है , 008 अप्रैल को आरोपी गोप सिंह एवं मृतक घनश्याम दोनों सिलतरा शराब भट्टी में शराब पीने गए ,शराब पीने के बाद वापस आते, समय आरोपी गोप सिंह द्वारा 150 रुपए मृतक घनश्याम को शराब लाने दिया था जो कि शराब ले के आया और अकेले पी गया

इस बात को ले के आरोपी में आक्रोश था ,दिनांक 09/04 को दोनों नहाने गए जहां से मृतक शौच के लिए जाऊंगा बोलकर खारुन नदी की ओर गया था ,आरोपी उसके पीछे गया ,और नदी के मेढ़ से उसको धक्का देकर गिरा दिया , जिससे मृतक बेहोश हो गया शंका हुई कही मर न गया हो डर से किसी किसी को पता न चल जाए अपने गमछे को उसके गले में लपेट कर कश दिया जिससे मृतक की मौत हो गई।

मृतक का नाम घनश्याम यादव पिता नूनकरण यादव उम्र 30 साल ग्राम पल्सी पानी थाना कोमा खान ।

आरोपी– गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा पिता मान सिंह उर्फ गंगाधर उम्र 45 साल निवासी पल्सी पानी थाना कोमाखान जिला महासमुंद।