ग्राम विकास समिति कि बैठक संपन्न… प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंडई -मेला के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन…

ग्राम विकास समिति कि बैठक संपन्न… प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मंडई -मेला के साथ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन…

December 6, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 06 दिसंबर 2025/ प्रत्येक माह के निर्धारित 05 तारिख को ग्राम विकास समिति मामा भांचा का बैठक होते है, कल दिनांक 05 दिसंबर को बैठक आयोजित किया गया ।

जिसमें गांव में होने वाले मंडई -मेला का आयोजन आगामी नव वर्ष 04 जनवरी 2026 को सर्वसम्मति से कराने प्रस्तावित किया गया। जो कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी राऊत नाचा, रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।

आपको बता दें कि ग्राम विकास समिति लगातार गांव में विकास कि कार्य एवं अनेक प्रकार कि सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्य के प्रति अपनी योगदान देते आ रहे हैं। जिससे गांव कि एक अमिट छवि बन रहा है।

इसी तारतम्य में एम बी क्रिकेट टीम के सदस्यों ने ग्राम विकास समिति कि सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

उक्त बैठक में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, उपाध्यक्ष अश्विनी कन्नौजे, सचिव राजकुमार साहू, सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू, उपसरपंच कोमल महानंद, पूर्व सचिव बसंत साहू, मीडिया प्रभारी टिकेश साहू, मनोज गोस्वामी,मुरत सिंह ध्रुव, अरुण साहू, खिलेश्वर साहू,किसन साहू, वीरेन्द्र साहू, लेखु राम दीवान, मनहरण दीवान, छन्नु साहू, अशवन पटेल, भेखलाल पटेल, गिरधर दीवान, जीवराखन साहू, भुवन साहू, सुखचंद ध्रुव, रोहित साहू, तुलसी राम साहू, गणेश साहू, लिलेश्वर साहू, संजू पटेल, शुभम् ध्रुव, राजा गोस्वामी, काशी राम, हेमंत पटेल,पुरुषोत्तम साहू, सोहन पटेल , रमेश कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।