भव्य शोभा यात्रा के साथ दत्तात्रेय जयंती आज मनाई जाएगी….गोस्वामी समाज का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम राजिम मेंप्रदेश भर से बड़ी संख्या में जुटेंगे सामाजिकजन…
December 4, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
रायपुर 04 दिसंबर 2025/ गोस्वामी समाज का प्रदेश स्तरीय दत्तात्रेय जयंती समारोह राजिम स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
समाज द्वारा जारी विज्ञप्ति में जिला प्रचार सचिव मनोज गिरि ने बताया कि प्रातः 8 बजे भगवान दत्तात्रेय का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात् 10.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, विशेष अतिथि महेश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष, इन्द्रजीत महाड़िक जिला पंचायत सदस्य, पूर्णिमा चन्द्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हरीश साहू अध्यक्ष सरपंच संघ, लालाराम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता, चन्द्रशेखर साहू महामंत्री और नूतन लाल साहू अंतर्राष्ट्रीय कवि होंगे। साथ ही समाज के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय महंतगण, माननीय संस्थापकद्वय रमन गिरि, ओंकार पुरी, संरक्षकद्वय उमेश भारती गोस्वामी एवं अशोक गिरि विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रांताध्यक्ष काशीपुरी कुंदन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता की आसंदी से श्री रजनीश दिव्य ध्यान योग संस्थान नया रायपुर के संस्थापक स्वामी आनंद रूपम समाज को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रेरणास्त्रोत बुजुर्गों का सम्मान, सनातन संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज सहित विविध कार्यक्रम होगा।
प्रांताध्यक्ष काशी पुरी, महासचिव उमेश गिरि, कोषाध्यक्ष प्रशांत गिरि, गरियाबंद जिला प्रभारी एवं प्रांतीय संगठन सचिव पोखराज बन, कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार पुरी, जिला इकाई गरियाबंद आयोजन समिति के सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। महासमुंद जिला अध्यक्ष तोषण गिरि, सचिव ओम प्रकाश पुरी, कोषाध्यक्ष डिगंबर राजू गिरि ने बताया कि तत्संबंध में जिला इकाई के द्वारा बैठक आहूत की गई। दत्तात्रेय जयंती समारोह में जिले से बड़ी संख्या में सामाजिकजनों की सहभागिता होगी।



