मितानिन दिवस पर मितानिनों को सम्मानित किया गया…. मितानिन गांव कि स्वास्थ्य से लेकर जच्चा-बच्चा तक कि जिम्मेदारी निभाती है- जनक राम नायक
November 24, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 24 नवंबर 2025/ 23 नवंबर मितानिन दिवस पर बागबाहरा विकासखंड में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं ग्राम प्रमुखों द्वारा मितानिन दिवस में सभी मितानिनों को सम्मानित कर मितानिन दिवस मनाया गया।मुख्य अतिथियों ने मितानिनों को साल साड़ी श्रीफल से सम्मानित किया गया।
विकासखंड अध्यक्ष जनक राम नायक एवं स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक ने बताया कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। मितानिन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में 23 नवंबर 2003 में प्रारंभ हुआ।

मितानीनो ने पूरा 10 वर्ष निःशुल्क जन सेवा किया इन सेवा भाव को देखकर छत्तीसगढ़ शासन ने 23 नवंबर 2011 को मितानिन दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। नवंबर में 23 तारिक से पुरे माह मितानिन दिवस मनाकर। मितानिनों में नया उत्साह से काम करें मितानिनों को जितना भी सम्मान दे कम है क्योंकि गांवों में 24 घंटा अपनी निस्वार्थ सेवा देती है मितानिनों को वेतन, मानदेय नहीं मिलती है। ना ही कोई शासकीय नौकरी है जन सेवा के रूप में काम करती है केवल कुछ विशेष कार्य का ही क्षतिपूर्ति राशि मिलती है। जो की बहुत कम है । मितानिनों ने ठाना है ,छत्तीसगढ़ को स्वस्थ प्रदेश बनाना है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सोनापुटी, जुनवानी कला, सूअर माल, सिवनी कला में शामिल हुआ। मितानिनों में आज बड़ी खुशी का माहौल रहा। प्रदेश के सभी मितानिन दीदियों को 23 नवंबर की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं आपके भविष्य उज्जवल हो. सम्मान दिवस में ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, मितानिन प्रशिक्षक, उपस्थित रहे।सम्मानित किए सभी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार प्रकट किया।



