मितानिनों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया….. मितानिन गांव कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित कर कर्तव्य निभाते है – सरपंच धर्मेन्द्र साहू…

मितानिनों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया….. मितानिन गांव कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित कर कर्तव्य निभाते है – सरपंच धर्मेन्द्र साहू…

November 23, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 23 नवंबर 2025/मितानिन दिवस पर ग्राम पंचायत मामा भांचा में गांव की मितानिनों को श्रीफल व साड़ी देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच धर्मेन्द्र साहू भी मौजूद रहे।

सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच धर्मेन्द्र साहू, उपसरपंच कोमल महानंद, सचिव भरत लाल साहू पंच लखन ध्रुव केवल साहू, रितेश कुमार समीक्षा जैन, पानो बाई चौहान, बिशाखा याद‌व, मितानीन श्रीमती देववती चौहान,अनिता पटेल, कांति साहू ,ललिता कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।