तैराकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का अध्यक्ष अजय तिवारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ
November 12, 2025रायपुर/पं. रविषंकर शुक्ल विष्वविद्यालय, रायपुर के तत्वाधान में गुरुकुल महिला महाविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) द्वारा तैराकी महिला/पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 14 महाविद्यालय की टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी, विशेष अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता उपस्थित थी। विभिन्न महाविद्यालय से आये क्रीड़ा अधिकारी रुपेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. विजय शर्मा, प्यारेलाल साहू, विरेन्द्र जांगड़े, निर्णायक संजय शुक्ला, प्रमोद, राकेश, चंदु इत्यादि उपस्थित थे।
विजेताओं का परिणाम के मुख्य अंश
- स्वप्निल
- रोहन
- आयुश यादव
- लुकेश्वर
विजेता छात्रा
- मोनिका
- मानवती
- प्रिया
- रिंकी


