राजधानी के दबंग नेता स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्य से नाराज,सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित अपने सभी पदों से त्यागपत्र दिया
November 11, 2025रायपुर/रायपुर प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में प्रांत अध्यक्ष पद को लेकर चल रही है एक प्रक्रिया को लेकर पदाधिकारी में नाराजगी देखी जा रही है वहीं राजधानी के दबंग नेता उपाध्यक्ष सतीश सेरिया एवम अन्य पदाधिकारी ने उक्त कार्रवाई को असंगत और गलत कहा है ऐसे में संघ में फूट पड़ने के संकेत मिल रहे हैं
उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में जिला अध्यक्ष सतीश पसारिए शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर ने कहा है कि वे संगठन के एक सक्रिय सदस्य रहे हैं और निरंतर जुड़कर कार्य करते रहे हैं लेकिन पिछले दिनों पूर्व प्रांत अध्यक्ष आलोक मिश्रा के द्वारा त्यागपत्र दे दिया गया था तत्पश्चात महासमिति की बैठक आहूत की गई थी इस बैठक के निर्वाचन की खबरें फैल गई थी और अलग-अलग ग्रुप में प्रचार शुरू हो गए थे इस दौरान प्रांत अध्यक्ष पद को लेकर प्रचार शुरू हुआ था जिसमें सतीश पसेरिया का चर्चा तेजी से चल रही थी इस दौरान पदाधिकारी जो फोन कर आपत्ति जाहिर की और कहा कि लाबिंग बंद कर दो जो उचित नहीं था बताया कि उनके द्वारा इसके बाद प्रचार रोक दिया गया और चुनाव के माध्यम से मनोरंजन की प्रक्रिया हुई जिसमें मुझे पद के लिए बातचीत की गई तो इस पर मेरे द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष पर बनाए जाने की इच्छा जाहिर की गई थी इसके पहले प्रदेश संयोजक और प्रांतीय सचिव के पद पर कार्य कर चुका हूं ऐसा मेरे द्वारा बताया गया वहीं पूर्व पदाधिकारी ने कहा कि तीन महामंत्री नहीं हो सकते तुमको कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा किंतु मुझे कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष नहीं बनाया गया और उप प्रांत अध्यक्ष बना दिया गया जिसमें मेरी सहमति नहीं रही है रायपुर और जिला अध्यक्ष को लेकर के भी चर्चा चल रही थी जिसमें भी अनदेखी हुई है अलबत्ता अब पूरे प्रदेश में संगठन में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हैं और नाराजगी का माहौल है कि पूर्व पदाधिकारी की मनमर्जी चल रही है और नए लोगों को वरिष्ठ पदों पर अवसर नहीं मिल पा रहा है उन्होंने ऐसी प्रक्रियाओं को नाराजगी करते हुए अपना त्यागपत्र समस्त पदों से देकर नाराजगी जाहिर की है


