अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
September 13, 2025
रायपुर अग्र वंश काल के संस्थापक भगवान श्री श्री 1008 अग्रसेन जी की 5179 सी जयंती के महोत्सव 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ होने जा रहे हैं इस उपलक्ष में अशोका रत्न वी आई पी स्टेट मोहल्ला विकास समिति के तत्वाधान में अशोक रतन मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय कार्यक्रम आज 13 सितंबर 2025 से प्रारंभ हो गए हैं इस संबंध में समिति के पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल अध्यक्ष सीएसआईडीसी एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संपत अग्रवाल विधायक बसना की उपस्थिति में संपन्न हुआ है

आज के कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे हैंपर सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह आयोजन महिला मंडल के द्वारा किया गया जिसकी समय सीमा 45 मिनट थी और विषय बेबी शावर रख रखा गया था

दूसरी प्रतियोगिता में दिल से दुल्हन तक युवती मंडल के द्वारा दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया जिसमें आयु सीमा 16 वर्ष रखी गई थी और समय सीमा 60 मिनट थी जिसमें दुल्हन का वह सफर जो वह वरमाला के पहले फूलों की छतरी के साथ तय करती है अपने नए परिवार को अपनाने के लिए इस आधार पर छतरी वह तैयार करना होता है छतरी प्लेन होनी चाहिए यह निर्णय में निर्धारित किया गया था

इस प्रतियोगिता के अन्य क्रम में रंगों की उड़ान कार्यक्रम किया गया जिसमें आयु सीमा 12 से 16 वर्ष निर्धारित की गई थी और समय सीमा 45 मिनट थी इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पतंग साइज 20 इंच रखा गया था इसमें पतंग पर किसी भी विषय पर चित्र बनाकर रंग भरना था लेकिन नियम यह थे पतंग खराब नहीं होनी चाहिए जिनकी पतंग खराब हुई उन्हें प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया
मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल अध्यक्ष सीएसआईडीसी एवं डॉक्टर संपत अग्रवाल विधायक बसना की उपस्थिति रही


