शारदीय नवरात्रि पर्व कि तैयारी के लिए जय मां दुर्गा समिति कि बैठक संपन्न…

शारदीय नवरात्रि पर्व कि तैयारी के लिए जय मां दुर्गा समिति कि बैठक संपन्न…

September 13, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 13 सितंबर 2025/ शारदीय नवरात्र इस वर्ष 22 सितंबर से आरंभ हो रहा है, जिसकी तैयारियां समितियों के द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। ग्राम मामा भांचा में भी इस वर्ष नई साज सज्जा के साथ मां दुर्गा कि प्रतिमा विराजमान करने कि तैयारी शुरू करने बैठक आहूत कि गई ।

उक्त बैठक में सर्व प्रथम पदाधिकारियों का चयन एवं मनोकामना ज्योत प्रज्ज्वलित करने पर चर्चा हुई। जिसमें समिति ने विगत वर्ष चयनित पदाधिकारी कि कार्यकाल एवं सेवाभाव को देखते हुए इस वर्ष भी उनके कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी गई।

पदाधिकारियों में संरक्षक -हरक कन्नोजे, दीनदयाल कन्नौजे, लिलेश्वर साहू,सह संरक्षक – कुलेश्वर साहू, टिकेश साहू, अध्य्क्ष- डिगेश्वर साहू, उपाध्यक्ष- छन्नु यादव, सचिव- मनीष साहू, सहसचिव -ओमेश साहू, कोषाध्यक्ष- धनसाय साहू, सह कोषाध्यक्ष- कोमल महानंद, पंडा – रेवत (बल्ला) कन्नौजे, सह पंडा – मनोज गिरि गोस्वामी यथावत बने रहेंगे। वहीं माता सेवा जस गीत कि प्रस्तुति के लिए अरुण साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उक्त बैठक में – कोमल महानंद, हरक कन्नौजे, धनसाय साहू, मनोज गोस्वामी,घनश्याम साहू, अरुण साहू, लिलेश्वर साहू, डिगेश्वर साहू, सुखचंद ध्रुव, दीनदयाल कन्नौजे, छन्नु यादव, सिद्धेश्वर यादव, मनीष साहू, चित्रसेन साहू, चंद्रशेखर यादव, ओमेश साहू, शुभम् साहू, डेविड महानंद के साथ समिति के सदस्य शामिल रहे।