लक्ष्मीनारायण कन्या शाला गुरुकुल में छात्राओ को 160 सायकिल का शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अजय तिवारी के द्वारा वितरण

लक्ष्मीनारायण कन्या शाला गुरुकुल में छात्राओ को 160 सायकिल का शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अजय तिवारी के द्वारा वितरण

September 6, 2025 0 By Central News Service

रायपुर/लक्ष्मीनारायण कन्या शाला गुरुकुल परिसर कालीबाड़ी रोड रायपुर में 160 सायकल वितरण किया गया
वितरण समारोह में भातखण्डे ललितकला शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय तिवारी, सचिव श्रीमती शोभा खंडेलवाल के साथ पालक समिति के अध्यक्ष श्री हेमकरन देवांगन, उपाध्यक्ष ईंधन कलिहारी, श्रीमती गौरी सोनकर सदस्य श्री पवन सोनकर जी उपस्थित थे । श्री अजय तिवारी जी ने उदबोधन देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की योजना का लाभ हमारी विद्यार्थियों को मिल रहा है सायकल मिलने से वे समय पर स्कूल आना जाना करेंगे । बहुत अच्छी सुविधा पाकर सभी प्रसन्न हैं । उपस्थित जनों द्वारा सायकिल का सदुपयोग करते हुए निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए । प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई ने सभी का उत्साहवर्धन हेतु आभार व्यक्त किया । श्रीमती प्रेमलता तिवारी कुमारी स्वाति झा शारदा चरण साहू भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिए ।