महादेव घाट रोड व्यापारी संघ ने समस्याओं के निराकरण की मांग की
September 21, 2022रायपुर,21-09-2022 महादेव घाट रोड व्यापारी संघ का प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिक निगम जोन कमिश्नर 5 श्री अभिषेक गुप्ता जी से बैठक कर व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया व्यापारियों ने मांग कि नालियों की साफ-सफाई सड़कों पर गंदगी कचरा पड़े रहना कचरा गाड़ियों द्वारा डस्टबिन का कचरा ना उठाना डिवाइडर पर पेड़ पौधे लगाना जोकि कई वर्षों से खाली और सूखा पड़ा है सड़क बाधा करने वाले ठेले खोमचे को व्यवस्थित कर उन्हें परिचय पत्र प्रदान किया जाय क्योंकि असामाजिक तत्वों द्वारा ठेले खोमचे पर भीड़ लगे रहती है एवं यातायात बाधित होने की प्रमुख समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई जिस पर नगर नगर पालिक निगम जोन कमिश्नर क्रमांक 5 के श्री अभिषेक गुप्ता जी ने उपरोक्त समस्याओं का अति शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर व्यापारी संघ की ओर से रमेश जैन धीरज ताम्रकार विमल बाफना अनिल अग्रवाल मोहन पटेल विनोद शर्मा विशाल परिहार चंद्रजीत देवांगन बजरंग लाल प्रजापति विश्वास अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे चर्चा के पश्चात नव पदस्थ जोन कमिश्नर श्री अभिषेक गुप्ता जी का महादेव घाट रोड व्यापारी संघ की ओर से पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दी गई यह जानकारी महादेव घाट रोड व्यापारी संघ के अध्यक्ष धीरज ताम्रकार एवं महासचिव विमल बाफना ने दी।


