रायपुर जिला देवांगन समाज कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
July 19, 2022
आज दिनाँक 17-07-22 दिन रविवार को स्थान – माँ परमेश्वरी भवन गभरापारा मठपारा रायपुर में समय दोपहर 1 बजे रायपुर जिला देवांगन समाज के कार्यकारिणी का एक आवश्यक बैठक आहूत किया गया था
ज्ञात हो कि रायपुर जिला देवांगन समाज के द्वारा विगत दिनों पलारी राज देवांगन समाज अध्यक्ष संतोष देवांगन और महानगर रायपुर राज देवांगन समाज के अध्यक्ष/सचिव के नाम कारण प्रेषक सूचना पत्र जारी किया गया था | इस पर पलारी राज अध्यक्ष का जवाब आया हैं जो संतोष जनक नही पाया गया और संतोष देवांगन जी ने पलारी राज में बिना प्रस्ताव पास किए बलोदाबाजार जिला के सचिव पद ग्रहण किया है (इस बात की जानकारी हमे पलारी राज के सचिव के द्वारा प्राप्त हुई )जो संगठन का अवहेलना किया हैं इस हेतु उन्हें पलारी राज देवांगन समाज के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाता हैं और शेष बचे हुए कार्यकाल के लिए पलारी राज के सचिव धरम देवांगन को अतिरिक्त प्रभार देते हुए कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया जाता हैं
उसी प्रकार महानगर रायपुर राज देवांगन समाज को भी कारण प्रेषक सूचना पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया था और लिखित में जवाब मांगा गया था किंतु महानगर रायपुर राज देवांगन समाज ने जवाब निश्चित समयावधि में न देकर रायपुर जिला देवांगन समाज का अपमान किया हैं चूंकि महानगर का कार्यकाल 3 वर्ष से अधिक बढ़कर लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं और तीन बार मौका देने के बाद भी वे राज का चुनाव नही कर रहे हैं इस हेतु महानगर रायपुर राज को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता हैं और महानगर का बागडोर निर्वाचन होने तक रायपुर जिला देवांगन समाज के निर्वाचित 7 पदाधिकारी संभालेंगे|
रही बात शासन से जमीन निकलवाने की इसके लिए 16 सदस्यीय भूमि प्रबंधन समिति का गठन किया जाता हैं श्री चोवाराम देवांगन जी के समाज सेवा की भावना का सम्मान करते हुए उन्हें समाज के नाम जमीन प्राप्त होने तक भूमि प्रबंधन समिति का प्रभारी नियुक्त किया जाता हैं जिसमें आठो मंडल के अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य होंगे यह समिति रायपुर जिला देवांगन समाज के निर्वाचित 7 पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेगी जिला के अनुमति के बगैर कोई भी कार्य नही कर सकेगी और समय समय पर रायपुर जिला को कार्यप्रगति की जानकारी प्रेषित करती रहेगी अब महानगर कोई भी बैठक या समाजिक कार्यक्रम आयोजित नही कर सकेगी और अगर करती हैं तो उसे अवैध माना जाएगा रायपुर जिला देवांगन समाज महानगर का निर्वाचन जल्द से जल्द निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर मतदाता सूची तैयार करने के बाद कराएगी |
इस बैठक में रायपुर जिला देवांगन समाज के 7 निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष ईश्वरलाल देवांगन जी, उपाध्यक्ष रेखराम देवांगन जी, सचिव मनोहर देवांगन, कोषाध्यक्ष शरद कुमार देवांगन, सहसचिव रवि देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य जगदेव देवांगन, जितेंद्र देवांगन के साथ संरक्षक मेघनाथ देवांगन जी ,सुखदेव प्रसाद देवांगन जी,संजीव देवांगन जी , चंद्रभान देवांगन जी, प्रदेश के पूर्व महासचिव नरेंद्र देवांगन जी, प्रदेश के सचिव और जिला के सलाहकार परस देवांगन जी ,विधि सलाहकार दिलीप देवांगन जी, दिनेश देवांगन जी, जिला सलाहकार संतराम देवांगन जी,रामकुमार देवांगन जी, जिला उपाध्यक्ष चम्पालाल देवांगन जी, द्वारिका देवांगन जी ,प्रदेश के महिला अध्यक्ष किरण देवांगन जी, जिला के महिला अध्यक्ष रेणु देवांगन जी, जिला प्रकरण निवारण समिति के अध्यक्ष भगवती देवांगन जी, असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेन्द्र देवांगन जी, विद्यार्थी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश देवांगन जी, कार्यकारिणी सदस्य धरम देवांगन जी,भूपेन्द्र देवांगन जी, बसंत देवांगन जी, रामशरण देवांगन जी इत्यादि लगभग 40 सदस्यगण उपस्थित हुए थे



