गंगरेल बांध लबालब होने की स्थिति में.. 14 गेट खोले गए…45 गांवों को किया अलर्ट …

गंगरेल बांध लबालब होने की स्थिति में.. 14 गेट खोले गए…45 गांवों को किया अलर्ट …

July 18, 2022 0 By Central News Service

धमतरी 18 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार हो रहे बारिश के चलते गंगरेल बांध में 93 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। जिसके चलते गंगरेल बांध का 14 गेट खोल दिया गया वहीं 45 गांवों में मुनादी कर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। लगातार बारिश कि स्थिति बनी रही तो ज्यादा मात्रा में पानी और छोड़ा जाएगा।

कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग रूद्री ए.के. पालड़िया ने बताया कि आज दोपहर तीन बजे बांध के 14 गेट खोलकर कुल 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें से 7800 क्यूसेक पानी रेडियल गेट के जरिए और 2200 क्यूसेक पानी 10 मेगावॉट बिजली निर्माण हेतु इलेक्ट्रिक बोर्ड के लिए छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गंगरेल बांध के कैचमेंट एरिया से 37 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। धमतरी जिला प्रशासन द्वारा नदी के आसपास के 45 गांवों में पानी छोड़ने संबंधी मुनादी कर सतर्क किया गया है।