महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों ने बूस्टर डोज लगवाकर.. सम्मान में स्वास्थ्य कर्मियों को गुलदस्ता भेंट किया..

महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस जनों ने बूस्टर डोज लगवाकर.. सम्मान में स्वास्थ्य कर्मियों को गुलदस्ता भेंट किया..

July 18, 2022 0 By Central News Service


महासमुंद 18 जुलाई 2022/ छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या की बढ़ोतरी को देखते हुवे कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण कोरोना से बचाव एवं सुरक्षा के लिए स्वास्थकर्मी के पास जाकर महासमुंद टाऊन हॉल में बूस्टर डोज लगवाये, जिससे करोना के बढ़ते प्रभाव का रोकथाम हो सके एवं आम जनता सुरक्षित हो।

इस उद्देश्य से सभी आम जनता को स्वास्थ्य को देखते हुवे कोरोना का बूस्टर डोज लगवाने हेतु अपील किया गया एवं बूस्टर डोज लगाने हेतु उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी को फूलों की गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया गया। क्योंकि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपने स्वास्थ्य की चिंता ना कर के आम जनता के स्वास्थ्य के लिए हमेशा अपने आपको उपस्थित रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जा रहा है।

बूस्टर डोज लगाने हेतु कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर,शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल,प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा,ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,ममता चंद्राकर,सरपंच ब्रिजेन बंजारे,योजना सिंग यमुना वर्मा,हरदीप रैना,रवि निषाद उपस्थित रहे।