बरसते पानी में जलभराव का जायजा लेने निकले संसदीय सचिव.. पालिका की टीम के साथ शहर भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था कराई..

बरसते पानी में जलभराव का जायजा लेने निकले संसदीय सचिव.. पालिका की टीम के साथ शहर भ्रमण कर जल निकासी की व्यवस्था कराई..

July 18, 2022 0 By Central News Service



महासमुन्द 18 जुलाई 2022/ बीती रात से लगातार हो रही बारिश से शहर तर बतर हो गया है। ग्राम खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर पानी का बहाव होता रहा। बरसते पानी में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर भ्रमण के दौरान मौके पर पहुंचकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई।


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू रहा। रविवार को भी सुबह से बारिश होती रही। संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर बरसते पानी में शहर का भ्रमण किया और जलभराव का जायजा लिया। बाद इसके नगरपालिका की टीम को मौके पर बुलवाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई।

संसदीय सचिव चंद्राकर जी ने वार्ड एक व वार्ड 14 में पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए। वार्ड 14 निवासी पूजा साहू, गीतिका साहू व रजनी औसर ने बताया कि बारिश से घरों में बरसात का पानी घुस गया। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ नागरिकों ने बताया कि यहाँ मलबा जमा होने से नाली जाम की भी स्थिति बनती है।

जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने तत्काल नगरपालिका के सीएमओ को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह जिला मुख्यालय से ग्राम खरोरा में भी जलभराव की स्थिति रही। जहाँ मौके पर पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर ने जल निकासी की व्यवस्था कराई। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, मंगेश टांकसाले, सोमेश दवे, देवव्रत चंद्राकर, आवेज खान, जब्बर चंद्राकर, गोलू मदनकार आदि मौजूद रहे।