अलका चंद्राकर ने पेश कि मानवता का मिशाल .. वर्षों से वंचित बुजुर्ग दंपति को दिए उज्जवला गैस योजना के तहत् गैस चुल्हा…
July 18, 2022
बागबाहरा 18 जुलाई 2022/ खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के फरोदा निवासी जानकी बाई/ भक्कड राम पाडे़ (पति पत्नी) दोनों ही रहते हैं,जो कि जैसे तैसे अपने जीवन यापन करते हैं।
जैसे ही जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अलका चंद्राकर को पता चला कि दोनों दंपती बुजुर्ग है जंगल से लकड़ी बिनकर अपनी खाना बनाते है लेकिन बरसात के मौसम में लकड़ी कच्चा रहते हैं। तो परिवार को भुखे पेट ही रहना पड़ जाता है। जिनको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिला है। तभी श्रीमती अलका चंद्राकर ने उनको तुरंत उज्जवला योजना का लाभ दिलाया और नए गैस कनेक्शन बना कर स्वयं बुजुर्ग दंपति को गैस एवं चुल्हा प्रदान किया।

बुजुर्ग दंपति तत्काल गैस चुल्हा मिलने पर उनके आंखों में अलग हि खुशी झलक रही थी। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद हि मेरी पूंजी है,जो हर कठिन परिस्थितियों में मेरा मार्ग प्रशस्त करती हैं।




