मुख्यमंत्री के तानाशाही का प्रमाण है पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव कि इस्तीफा..राज्य कि जनता जानना चाहती है..मुख्यमंत्री जी स्पष्टीकरण दें …- विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री के तानाशाही का प्रमाण है पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव कि इस्तीफा..राज्य कि जनता जानना चाहती है..मुख्यमंत्री जी स्पष्टीकरण दें …- विष्णु देव साय

July 16, 2022 0 By Central News Service

रायपुर, 16 जुलाई 2022/आज अचानक छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं मंत्री टीएस सिंह देव के पंचायत मंत्री पद से इस्तीफे ने पुरे राज्य में खलबली मचा दी। आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर किया है।

भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि सिंहदेव का पंचायत मंत्री का एक विभाग छोड़ना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तानाशाही का प्रमाण है। मुख्यमंत्री न खुद कोई काम कर रहे और न ही मंत्रियों को करने दे। आज पुरा राज्य मंत्री और विधायकों के आश्वासन पर चल रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी ताना शाही से तंग आकर पंचायत मंत्री सिंहदेव ने पंचायत विभाग छोड़ दिया है। सिंहदेव को स्वास्थ्य मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इस विभाग में भी उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस संगठन में भी कब्जेदारी कर रहे हैं। अभी हाल ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बीच की जंग सामने आई थी और अब मंत्री सिंहदेव और मुख्यमंत्री बघेल के बीच का द्वंद सड़क पर आ गया है। यह सरकार अपने अंतर्विरोध के कारण खुद ही ढह जायेगी। ढाई ढाई साल कि सरकार बनाने के बाद से मुकरे मुख्यमंत्री जी अपने हि पार्टी के मंत्रियों एवं विधायकों के नजरों से गिर रहें हैं। मुख्यमंत्री जी स्पष्ट करे ऐसी स्थिति क्यो बनी ? इसके बारे में प्रेसवार्ता कर राज्य कि जनता को स्पष्ट करें ताकि जनता भी जानें कि तानासाही का शासन कैसे चल रहा है, और मेरा ख़ास अनुरोध मुख्यमंत्री जी से कि राज्य कि जनता को गुमराह ना करें स्पष्टीकरण दें।