
भाजयुमो ने नयापारा उड़ीसा में प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया…
March 21, 2022
खरियार रोड 21 मार्च 2022/ शाखातोर नयापारा उड़ीसा में प्रत्याशी मनोज पटेल कौंसलर के उम्मीदवार एवं चेयरमैन अभिनंदन पांडा के पक्ष में भाजपा पदाधिकारी ने जीत के लिए डोर टू डोर कैंपेन किया गया, जिसमें भाजपा पार्टी के विचारधाराओं एवं कार्यों को जनता को अवगत कराया गया।

इस कैंपेन कार्य में खल्लारी मंडल से अजजा मोर्चा अध्यक्ष पुरन सबर, हीरा लाल साहू भाजयुमो महामंत्री खल्लारी, त्रिलोचन पटेल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, रामचरण यादव उपाध्यक्ष भाजयुमो मंडल कोमाखान आदि लोग उपस्थित रहे।

