चतरा: जमीन विवाद में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, 24 महिलाएं-पुरुष घायल, हिरासत में एक दर्जन लोग

चतरा: जमीन विवाद में दो गुटों में चले लाठी-डंडे, 24 महिलाएं-पुरुष घायल, हिरासत में एक दर्जन लोग

December 6, 2020 0 By Central News Service

अशोक तुलस्यान, चतरा
झारखंड के चतरा जिले में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प होने की खबर सामने आई है। इस घटना में करीब तीन दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मारपीट की घटना जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रोहमर गांव की है। रोहमर गांव में दो एकड़ भूमि को लेकर दो गुटों में लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। रविवार को दोपहर बाद उक्त भूमि पर मकान बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में दोनों ओर से लाठी-डंडे व पत्थरों का जमकर इस्तेमाल किया गया। जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें-

घायलों की हुई पहचान
घायलों में विनोद यादव, प्रेम कुमार यादव, उमेश यादव, देवनारायण यादव, पिंटू कुमार, मंटू कुमार यादव, अशोक यादव, महादेव यादव, बैद्यनाथ यादव, प्रदीप यादव, संजय यादव, द्वारिका यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मामूली रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी से दी गई है।

यह भी पढ़ें-

करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था, उसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घटना के चलते गांव में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। मामले को शांत करा दिया गया है। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है।