रायपुर:गांव तक जल पहुँचाने के मामले मे छत्तीसगढ़ का परफॉर्मेंस पीछे रह गया ..
August 7, 2021केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की प्रेस कांफ्रेंस इस दौरान मोदी सरकार के मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ के परफॉर्मेंस पर दुख जताया और कहा कि छत्तीसगढ़ सबसे ख़राब परफॉर्मेंस कर रहा है जल पहुँचाने के मामले में। मीडियाकर्मियों से चर्चा करते शेखावत ने कहा कि PM के नेतृत्व में देश के सामान्य लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने अनेक योजनाएं लागू हुईं, हर घर तक शौचालय, हर गाँव तक पानी पहुँचे, ये उद्देश्य रही है, हम शत प्रतिशत लोगों तक हितकारी लाभ देने के उद्देश्य से काम किया जा रहा है, 2014 में ये कल्पना नहीं थी, 32% लोगों तक पहले शौचालय की व्यवस्था थी, स्वच्छता जैसे विषय पर PM बात करेंगे, ये कल्पना लोगों को नहीं थी, भारत की छवि विश्वभर में पहुँची, जल की उपलब्धता लगातार घटती जा रही है, जनसँख्या बढ़ने से चुनौती लगातार बढ़ी है, इसलिए समस्याएं बढ़ी हैं, राज्यों के साथ लगातार बात की गई, 25 दिसम्बर 2019 को गाइडलाइंस लागू की गई थी, कोविड की आपदा में भी हमारी सरकार ने बेहतर काम किया जल के क्षेत्र में, 70 सालों में जो नहीं हुआ था, 2024 में एक भी माँ बहन सिर पे पानी उठाने मजबूर नहीं होंगी, छत्तीसगढ़ में 2023 तक काम पूर्ण करने में लगी हुई है, देशभर में 74 जिलों में पूरी तरह से पानी घर तक पहुँच रहा है, 1000 गाँवों में पूर्णतः पानी दी जा रही है, छत्तीसगढ़ में सबसे कम प्रगति हो रही है, अब 30वें पायदान पर है। कोविड में भारत के PM ने फ्री राशन दिया, इसे इतिहास में लिखा जाएगा। भारत ने सबसे बड़ा सहयोग किया। भारतीय होने के नाते सबको गर्व करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ का परफॉर्मेंस में बहुत पीछे है। हालांकि भरोसा है कि भविष्य में शायद छत्तीसगढ़ बेहतर कर ले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साल में दिये हुए पैसे यहाँ छत्तीसगढ़ शासन ख़र्च नहीं कर पा रही है। इस बार 1900 करोड़ में 400 करोड़ ख़र्च हुए हैं। उन्होंने कहा ने कि जितना पैसा दिया जा रहा है, वो पर्याप्त ख़र्च भी करे।


