श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, 29 नवंबर को गुरु भवन में होगा भव्य कीर्तन और गुरु का लंगर
November 26, 2026रायपुर // संत बाबा सूरत सिंह दरबार एवं गुरु भवन में श्री गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें संत महात्माओं का सत्संग कीर्तन होगा। साध संगत से निवेदन किया गया है कि तन-मन-धन से सेवा कर जन्म सफल बनावें।
दरबार के प्रमुख साई गोविंद सिंह जी एवं सेवादार प्रेम प्रकाश मध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 नवंबर से प्रभात फेरी और रात्रि कीर्तन से हो चुका है।
14 से 24 नवंबर तक नगरों में प्रभात फेरी –
14 नवंबर को लाखे नगर, 15 को अधनी नगर, सुन्दर नगर, मैत्री नगर, 16 को एकता लाईन, ईदगाह भाठा, 17 को भोईपारा, 18 को बैरन बाजार, शैलेन्द्र नगर, 19 को बजाज कालोनी, फ्रूट मार्केट, टैगोर नगर, 20 को मोवा, सिविल लाईन, 21 को देवपुरी, 22 को राधा स्वामी नगर, 23 को बंबवापारा में प्रभात फेरी और लंगर की सेवा हुई। 24 नवंबर को दरबार में 101 सुखमनी पाठ, कार्तिक कथा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब को भोग अर्पित किया गया।
मुख्य कार्यक्रम 29 नवंबर को गुरु भवन में –
मुख्य कार्यक्रम रविवार, 29 नवंबर को गुरु भवन, लाखेनगर चौक में आयोजित होगा। दोपहर 12:00 बजे से कीर्तन दरबार के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत 1:00 बजे भोग साहिब तथा 2:00 बजे गुरु का लंगर का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर संत महात्माओं के दर्शन लाभ एवं सत्संग-कीर्तन का कार्यक्रम भी रखा गया है। दरबार कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर गुरु चरणों में मत्था टेकने व प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किया है।

