जपं सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए 37 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के स्वीकृति की मांग …

जपं सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के लिए 37 लाख रुपये के निर्माण कार्यों के स्वीकृति की मांग …

August 22, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 22 अगस्त 2026// आज महासमुंद प्रवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव को जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-14 के सदस्य श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 37 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृति की मांग की गई है।

इस संबंध में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को पत्र सौंपकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किये है।


श्रीमती चंद्राकर ने पत्र में उल्लेख किया गया है कि जनपद पंचायत महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 14 के ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन सहित अन्य कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों की आवश्यकता बताई गई है।


प्रस्तावित कार्यों में ग्राम लभराखुर्द में सीसी रोड निर्माण, श्री युवराज चंद्राकर के घर से छोटे तालाब की ओर पहुंच मार्ग तक करीब 500 मीटर सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की मांग की गई है। ग्राम कोसरंगी में मुख्य नहर से श्री प्रीतम साहू के घर तक करीब 600 मीटर नाली निर्माण के लिए 7 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।
इसी तरह ग्राम उमरदा में मुख्य मार्ग से भीखम चंद्राकर के घर तक करीब 400 मीटर सीसी रोड निर्माण के लिए 8 लाख रुपये तथा ग्राम गौरखेड़ा में सार्वजनिक कार्यों के लिए शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है।


श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन एवं सार्वजनिक सुविधाओं में राहत मिलेगी। श्रीमती निधि लोकॆश चंद्राकर ने उपमुख्यमंत्री से इन कार्यों के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किये हैं।