भारतीय व्यापार महोत्सव में छत्तीसगढ़ की उद्यमी महिलाओं को सम्मान
August 18, 2026
_
दिनांक: 18 अगस्त 2026_
नई दिल्ली – कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) में छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमियों की प्रतिभा और संघर्ष को विशेष सम्मान मिला। इस आयोजन को कैट परिवार का “महाकुंभ” बताया गया, जहाँ देशभर के व्यापारी, उद्यमी और महिला शक्ति एक मंच पर जुटे।
कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की उद्यमशीलता आज पूरे देश में अपनी पहचान बना रही है।
मधु अरोरा ने कहा, “महिलाएं अब केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं। वे व्यापार, उद्योग और स्टार्टअप में नेतृत्व कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की इन महिलाओं का सम्मान प्रदेश की बढ़ती आर्थिक शक्ति और महिला सशक्तिकरण का सम्मान है।”
सम्मानित हुईं छत्तीसगढ़ की महिलाएं
कार्यक्रम में ‘नारी वंदन अवॉर्ड्स’ के तहत छत्तीसगढ़ की एकता ठाकुर, अनुराधा साहू और अर्चना को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों सम्मानित किया गया। यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण रहा।
रायपुर और बिलासपुर टीम से मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, निहारिका त्रिपाठी, प्रतिज्ञा सिंह, फिरोज खान सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मान मिला। कार्यक्रम की एंकरिंग निहारिका त्रिपाठी ने की।
नेतृत्व की सराहना
मधु अरोरा ने इस सफल आयोजन के लिए कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल को बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रवीण जी हर समस्या को अपना समझकर समाधान निकालते हैं। यही असली नेतृत्व है।”
साथ ही उन्होंने कैट राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अमर परवानी, विक्रांत अब्रोल, रामगोपाल वर्मा और कैट वुमन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के प्रयासों की सराहना की। मधु अरोरा ने कहा कि पाँच दिनों तक नारी वंदन हॉल में हर महिला उद्यमी का उत्साह बढ़ाना ऐतिहासिक पहल रही।
उन्होंने सेक्रेटरी आरती बदल और ट्रेजरर रीना गांधी सहित सभी राज्यों के पदाधिकारियों के सहयोग को भी सराहा।
कौन-कौन रहे मौजूद
इस अवसर पर कैट युवा और महिला विंग के पदाधिकारी अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, शंकर बजाज, कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, निलेश मुदड़ा, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, मनीष सोनी, सर्वेश दौलतानी, अर्नीबन चटर्जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
मधु अरोरा ने अंत में कहा कि ऐसे आयोजन महिला उद्यमिता को नई दिशा देते हैं और देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं।

