मेकाहारा में मरीजों की जान से खिलवाड़, संघ बोला – दोषी वार्ड बॉय को जेल भेजो

मेकाहारा में मरीजों की जान से खिलवाड़, संघ बोला – दोषी वार्ड बॉय को जेल भेजो

August 11, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 11 अगस्त 2026
मेकाहारा अस्पताल में भर्ती मरीजों के ब्लड सैंपल सरकारी लैब की बजाय निजी लैब में भेजने और इसके बदले कमीशन लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय नंदलाल खूंटे पर आरोप लगे हैं।

कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि नंदलाल खूंटे मरीजों के सैंपल निजी पैथोलॉजी लैब में भिजवाते थे। इसके एवज में उनसे कमीशन लिया जाता था। संघ के पास इस संबंध में दस्तावेज और साक्ष्य मौजूद होने का दावा किया गया है। फिलहाल विभागीय जांच भी जारी है।

संघ ने कहा कि मरीजों की जान और सरकारी अस्पताल की साख से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। इसलिए आरोपी वार्ड बॉय को तत्काल निलंबित किया जाए और उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

संघ ने चेतावनी दी है कि जांच में किसी भी तरह की लीपापोती या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है। वहीं, मांग पूरी नहीं होने पर संघ धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।