ग्रीन वैली स्कूल में बनाया रेनी डे.. बच्चों ने रंग बिरंगी छतरी से बारिश कि बुंदों को हथेली में समेटे…

ग्रीन वैली स्कूल में बनाया रेनी डे.. बच्चों ने रंग बिरंगी छतरी से बारिश कि बुंदों को हथेली में समेटे…

August 10, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 10 अगस्त 2026// ग्रीन वैली स्कूल में रेनी डे का आयोजन किया, जिसमें मस्ती और उल्लास के साथ स्कूल के पीजी से लेकर कक्षा आठवीं के बच्चे शामिल थे ।यह छोटे-छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन से भरा उत्सव था, उन्हें अपने रेनकोट पहन कर रंग बिरंगी छतरी लेकर शानदार ढग से बारिश की बुंदों को अपने नन्हे -नन्हे हथेली में समेटते रहने का आनंद लिया। रेन डांस किया जहां कृतिम बारिश ने छात्रों के आनंद लेने के लिए एक आनंददायक माहौल बनाया और गर्मी से राहत दी। बच्चों के मन को उत्साह को अच्छा कर दिया स्कूल में बच्चों को बरसात के दिन क्राफ्ट पेपर से नाव बनाना इंद्रधनुष बनाना और छाता बनाना सिखाया गया।

स्कूल प्रभारी रेखा कोचर और प्राचार्य सरिता सिन्हा ने बच्चों को बारिश का आनंद लेते हुए देख कर उनका उत्साह बढ़ाया और पानी को बचाने के महत्व को बताया। कि पानी सिर्फ इंसान के लिए नहीं, जीव जंतु पेड़ पौधे के लिए भी बहुत अवश्यक है ,और उन्हें बताया कि हमें पानी सोच समझ के उपयोग करना चाहिए और हमें पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए।


कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया अंजू कुमारी, सविता साहू, खुशबू चंद्राकर, तारनी देवांगन, आरती पटेल, बरखा चंद्राकर, लीना ठाकुर, सोनिया कन्नौजे, प्राची चंद्राकर, पूजा चंद्राकर, संजीवनी त्रिवेदी, लक्ष्मी चंद्राकर, लेनेश्वरी धीवर, डॉलीका चंद्रकार ,दिव्या दांडेचा, प्रीति सिंह के द्वारा किया गया।