भाजपा आईटी सेल महासमुंद की नई कार्यकारिणी घोषित, गौरव चंद्राकर बने जिला सहसंयोजक

भाजपा आईटी सेल महासमुंद की नई कार्यकारिणी घोषित, गौरव चंद्राकर बने जिला सहसंयोजक

August 1, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद,01अगस्त 2026 // भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महासमुंद जिले में भाजपा आईटी सेल की नई जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय* एवं प्रदेश संयोजक आईटी सेल सुनील पिल्लई के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू की अनुशंसा पर जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने सहसंयोजकों एवं सदस्यों की सूची जारी की है।

सूची में ग्राम गड़बेड़ा पिथौरा निवासी गौरव चंद्राकर को महासमुंद जिले का आईटी सेल सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। साथ ही आदित्य दुबे महासमुंद को भी सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। ओमप्रकाश साहू को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। रूपेश साहू तुमगांव, सूर्या चंद्राकर महासमुंद ग्रामीण, सरवेंदु शेखर तिवारी पिथौरा शहर, यदुराम सिन्हा कोमाखान, निराकार सागर छुईपाली, आयुष सिन्हा बसना, किशन सोनी गढ़फुलझर, हरीश दीवान बागबाहरा ग्रामीण, गजेन्द्र कंवेट पिरदा, इन्द्र कुमार साहू पिथौरा ग्रामीण, कुलेश्वर प्रसाद सेन पटेवा, प्रकाश साहू बलौदा, खिलेश साहू खल्लारी, गोलू बेहरा सरायपाली, राकेश महापात्र कंदवा, पुरुषोत्तम दीवान भंवरपुर एवं नरेन्द्र कुमार बारिक सांकरा* को सदस्य मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर नवनियुक्त सहसंयोजक गौरव चंद्राकर ने कहा, ”पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर तक पहुंचाना है। जिले में आईटी सेल की टीम को और सक्रिय कर भाजपा को डिजिटल रूप से मजबूत करेंगे।”

जिला आईटी सेल संयोजक नरेश नायक ने कहा कि नई टीम के गठन से जिले में पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियों में तेजी आएगी और कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।

नियुक्ति पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।