पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय अभियान
August 1, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 01 अगस्त 2026//पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन को लेकर “राष्ट्रीय अभियान – पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन (Eco Care and Disaster Management)” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश देना है।
इसी अभियान के तहत रविवार, 02 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे महासमुंद के नयापारा स्थित उपकार भवन, BSNL टावर के सामने कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संदेश है—“प्रकृति का ख्याल रखें – आपदा के लिए तैयार रहें।”
इस अभियान का आयोजन साइंटिस्ट, इंजीनियर्स एवं आर्किटेक (SEA) विंग (RERF) एवं ब्रह्माकुमारीज उपकार भवन, नयापारा महासमुंद द्वारा किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से जागरूकता, सहभागिता, जिम्मेदारी और आपदा के प्रति लचीलापन विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।
संपर्क: 7999581223




