रायपुर में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहभाटा में उमड़ा जनसैलाब, अकीदत से अदा की गई नमाज

रायपुर में ईद-उल-अजहा पर ईदगाहभाटा में उमड़ा जनसैलाब, अकीदत से अदा की गई नमाज

May 28, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, छत्तीसगढ़
ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर आज रायपुर की सबसे बड़ी ईदगाह, ईदगाहभाटा में हजारों मुस्लिम भाइयों ने एक साथ नमाज अदा की। सुबह से ही रायपुर शहर और दूर-दराज के इलाकों से लोग बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे।

नमाज के बाद माहौल खुशी और भाईचारे से भर गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में उत्साह और सौहार्द का नजारा देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस त्योहार को मुस्लिम समाज के साथ ही दूसरे समाज के लोगों ने भी आपसी भाईचारा और एकता के साथ मनाया।

प्रमुख रूप से शामिल रहे
इस अवसर पर बड़ी ईदगाह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख़ शकील, डॉ. नेहाल खान, राहिल भाई, मो. अमजद, जुनैद गनी, अशफाक अहमद, मो. मुख्तार, आसिफ खान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म भी अकीदत के साथ अदा की गई।