प्याऊ घर का शुभारंभ और पक्षियों के लिए पानी के सकोरेवितरित किए गए

प्याऊ घर का शुभारंभ और पक्षियों के लिए पानी के सकोरेवितरित किए गए

April 8, 2026 0 By Central News Service

रायपुर __भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी एवं जिला आयुक्त तथा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री हिमांशु भारतीय के निर्देशानुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरसीवां एवं सहायक जिला आयुक्त श्री अमित तिवारी जी के मार्गदर्शन तथा गाइड कैप्टन श्रीमती सीमा रानी सोनी के नेतृत्व में आज दिनांक 07.04.2026 को महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 2 वि ख धरसीवां के स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राजकुमार कॉलेज भाटिया कॉम्प्लेक्स के पास प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। और पक्षियों के लिए पानी के सकोरे वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला, डी ओ सी स्काउट्स श्री हेमंत शुक्ला, डी ओ सी गाइड श्रीमती लक्ष्मी नायक,विकासखंड सचिव श्री मुकेश बोरकर ने इस पुण्य कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं प्रधान पाठिका श्रीमती मोनिका मिश्रा एवं अन्य शिक्षक लक्ष्मी गुप्ता,रेखा गौतम,कविता शुक्ला ज्योति यादव मीनल देशमुखने सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।