दस दिवसीय दत्तात्रेय जयंती महोत्सव प्रारंभ …असंख्य दीपों से किया गया मंदिर का भव्य शृंगार

दस दिवसीय दत्तात्रेय जयंती महोत्सव प्रारंभ …असंख्य दीपों से किया गया मंदिर का भव्य शृंगार

November 27, 2025 0 By Central News Service

रायपुर ,प्राचीनतम श्री दत्तात्रेय मंदिर में 27 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित दस दिवसीय दत्तात्रेय जयंती महोत्सव का शुभारंभ संध्या असंख्य दीपों से मंदिर का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं द्वारा किया जाकर प्रारंभ किया गया , जिससे मंदिर मे अद्भुत आलोलिक छटा बिखरने लगी , इस अवसर पर मंगल कलश स्थापना भी की गई, महोत्सव के तहत 28 नवंबर से प्रतिदिन श्री गुरु चरित्र ग्रन्थ का पठन पंडित सुबोध मनोहर पांडे द्वारा सुबह 8 बजे से किया जावेगा, दौपहर तीन बजे से शहर की विभिन्न महिला मंडलियों द्वारा भगवान के भजन गाए जायेंगे , आज 28 नवंबर को अराधना महिला मंडल, चौबे कालोनी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, मुख्य कार्यक्रम जन्म जयंती उत्सव 4 दिसंबर को है इस दिन सुबह दत्त प्रभु का दुग्धभिषेक , सत्यनारायण कथा , हवन , जन्म उत्सव, छप्पन भोग , प्रभु का विशेष श्रृंगार , महा आरती व प्रसाद वितरण होगा, इस अवसर पर संध्या “मिले सुर मेरा हमारा ” टीम महाराष्ट्र मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किया जावेगा , सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम की भरमार होगी, 5 दिसंबर को महा भोग भंडारा होगा,जिसमें दस हज़ार भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे, 6 दिसंबर को गोपाल काला के साथ उत्सव का समापन होगा, उक्ताशय की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल द्वारा दी गई… ईस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल,, सचिव चेतन दंडवते, समाजसेवी अजय तिवारी, महेश राम साहू, विनायक राव कांकडे, दिनेश फनसलकर , नरेश वर्मा, विनोद शेष, श्री मति करुणा मुंदडा , राहुल अग्रवाल, , श्यामलि कुमरे ,, मिथिला अग्रवाल, योगिता अग्रवाल,, राखी नामदेव, , गंगा बाई बेंद्रे सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे ॥