शांत्रीबाई में मनाया गया आयुर्वेद कार्यक्रम.. आयुर्वेद जीवन के लिए जरूरी…

शांत्रीबाई में मनाया गया आयुर्वेद कार्यक्रम.. आयुर्वेद जीवन के लिए जरूरी…

November 17, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 17 नवंबर 2025/ शांत्रीबाई कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में आयुर्वेद कार्यक्रम मनाया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती महेश्वरी बार्क,रमा गुप्ता एवं सरजीत कौर उपस्थित थे ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शांत्री बाई कॉलेज के प्राचार्य सविता चंद्राकर जी द्वारा किया गया । जिसमें महाविद्यालय में आयुर्वेद कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अगले कड़ी में आए हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किए । तत् पश्चात महेश्वरी बार्क आयुर्वेद के बारे में बताएं कि हमारे जीवन में आयुर्वेद क्यों जरूरी है आयुर्वेद एवं एलोपैथी के बारे में बताया गया।

तत् पश्चात इस कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में बीएड विभाग अध्यक्ष श्रीमती मेनका चंद्राकर मैम जी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किए ।उसके पश्चात छात्र एवं छात्राओं द्वारा आयुर्वेद के विषय में प्रश्न पूछे गए ।

जिसमें महाविद्यालय स्टाफ नारायणन चक्रधारी, विष्णु चंद्राकर ,गुलाब , शत्रुघ्न पटेल,देवेंद्र चंद्राकर, लुकेश साहू, हिना चंद्राकर, रेशम लाल साहू,आकांक्षा सिंह, नवशीन अयूबी,लता महिलांग , गीतांजलि देवांगन, देवानंद चंद्राकर, बलराम चंद्राकर,अप्रित चंद्राकर,प्रमिला चंद्राकर, मानिक पटेल एवं सह प्राध्यापक गण एवं बी.एड तृतीय एवं प्रथम सेमेस्टर महाविद्यालय के अन्य छात्राएं भी उपस्थिति रहे।