ग्राम बी.के.बाहरा में आदिवासी समुदाय नें अपने वीर नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई…
November 16, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
खल्लारी 16 नवंबर 2025/ -भीमखोज – ग्राम बी.के.बाहरा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आदिवासी ध्रुव-गोड़ समाज द्वारा एक सम्मान सेवा जोहार व श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को सभी लोगों नें श्रद्धाभाव से स्मरण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी ध्रुव-गोड़ समाज खल्लारी परिक्षेत्र (द) बी.के.बाहरा के अध्यक्ष बलराम छैदेहा, ग्राम के सरपंच खेमराज साहू, डॉ. केशर दीवान,एवं विष्णु साहू भाजपा नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक थे, जिन्होंने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और गांधी जी से भी पहले अंग्रेजों के अत्याचारों के विरुद्ध संघर्ष का प्रारंभ किया था।

डॉ. केशर दीवान नें समाज को उत्साहित करते हुए जननायक बिरसा मुंडा की वीरता, संघर्ष और उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से बतलाया।
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हेमन्त छैदेहा ने इस कार्यक्रम क़े सफल आयोजन के लिए, समाज के वरिष्ठजनों,मातृशक्ति और युवा प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों व पुरखा पेन एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त कर इस सफल कार्यक्रम का समापन कि घोषणा किया।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन मनोहर नेताम नें किया।इस अवसर पर सोनबाई,बिरझा बाई,जानकी बाई ,मानबाई,खुमेश, चंचल, तब्बू,रिमा, पंचू मराई, हनुमान सिंह नेताम,सेवक राम,थानेश्वर (पप्पू),संतोष, जयसिंह, सुरेश,सुरेन्द्र,टिकेश, गोपाल, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



