जल, जंगल जमीन कि अधिकारों कि लड़ाई लडी भगवान बिरसा मुंडा – सरपंच धर्मेन्द्र साहू
November 15, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 15 नवंबर 2025/ ग्राम पंचायत मामा भांचा के आश्रित ग्राम डोगंरीपाली में आदिवासी क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।
सर्व प्रथम भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर गुलाल आरती से पुजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच धर्मेन्द्र साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार और धर्मांतरण के प्रयासों का दृढ़ता से विरोध किया, जिसके कारण वे आदिवासी समाज में धरती आबा के रूप में पूजनीय हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण व अधिकारों के लिए संघर्ष किया और मिशनरियों के धर्मांतरण प्रयासों को विफल बनाया।
शिक्षक भुपेंद्र देवांगन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एवं वन्दे मातरम् कि 150 वर्ष पुर्ण होने पर आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।

उक्त कार्यक्रम में सरपंच धर्मेन्द्र साहू, सचिव भरत साहू, पंच कुलेश्वर गोस्वामी, आवास मित्र विजय कुमार बरिहा,शिक्षक भुपेंद्र देवांगन, मिलन ध्रुव, राजू साहू, मीना बाई, सुमित्रा, लखन ध्रुव के साथ ग्रामीण एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित रहें।



