स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में शिक्षकों ने बाल दिवस पर कराया न्योता भोज… 339 छात्र-छात्राओं ने किया न्योता भोज के साथ विविध कार्यक्रम..
November 14, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 14 नवंबर 2025/ आज बाल दिवस पर भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू, चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर नगर के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुन्द में प्राचार्य अमी रूफस के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से शुरू हुआ आज का प्रार्थना विशेष रहा जिसमें छात्र परिषद की भूमिका में संस्था के शिक्षक शिक्षिका नजर आये। प्राचार्य की भूमिका में शाला नायिका सृष्टि साहू, शाला नायक की भूमिका में प्रमोद कुमार कन्नौजे, शाला नायिका के रूप में संस्था के प्राचार्य अमी रूफस अनुशासन प्रभारी के रूप में जी. आर. टांडेकर एवं अन्य सभी शिक्षक छात्र-परिषद की भूमिका में मंच पर परफार्मेंस किया। बच्चों की भूमिका में शिक्षकों के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसे सभी छात्रों ने खूब स्वागत किया।

इस अवसर पर शाला में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्लो सायकल रेस बालक बालिका, कुर्सी दौड़, अंताक्षरी, बस स्टाॅप गेम, खुला मंच के अंतर्गत कक्षा 10 वीं की छात्रा आस्था पटनायक ने डांस प्रस्तुत किया। ग्रुप सांग, डाॅज बाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया।

दोपहर भोजन अवकाश में सभी शिक्षकों के द्वारा शाला के सभी 339 छात्र-छात्राओं के लिए भोजन की व्यवस्था न्यौता भोज के अंतर्गत किया गया। न्यौता भोज में सभी छात्रों के लिए चांवल, दाल, पूरी, सब्जी, गुलाब जामुन की व्यवस्था की गई थी। छात्रों ने 14 नवम्बर बाल दिवस को बहुंत अच्छी तरह से मनाया।
इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक प्रियंका पीटर, विकास यादव, डाॅ. शशबीर कौर संधु, मितेश शर्मा, तृषा शर्मा, राधिका जोशी, रवि ठाकुर, मदन कौशिक, शनिदेव सिंह ठाकुर, नेहा सिंह, आकांक्षा जैन, रौनक अग्रवाल, ध्रुति श्रीवास्तव, ऋतुराज देवांगन, अंशुमाला बारिक, अंजू चन्द्राकर, प्रेम यादव, मोहन कन्नौजे, झम्मन साहू, दुर्गा मानिकपुरी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शशबीर कौर संधु, राधिका जोशी, आकांक्षा जैन ने बारी-बारी किया एवं आभार प्रदर्शन राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे ने किया।



